सुपौल: जिले में 14 हजार से अधिक गैस सिलेंडर उपलब्ध, कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी और नियंत्रण कक्ष सक्रिय
Supaul, Supaul | May 11, 2026 मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण देशभर में LPG गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच सुपौल जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में फिलहाल LPG गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।