जशपुर: जशपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी और उसका साथी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका को घर से जबरन उठाकर ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी विपुल यादव (25 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में शामिल उसके एक 17 वर्षीय नाबालिग साथी को भी पुलिस ने संरक्षण में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है। पुलिस से शनिवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार