शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पतरापाली में ईको क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीड बॉल निर्माण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मिट्टी, कम्पोस्ट एवं विभिन्न वृक्षों के बीजों से तैयार सीड बॉल के माध्यम से बच्चों ने हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।
ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, वैज्ञानिक सोच एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। 🌍💚
#Surajpur #EcoClub #EnvironmentalProtection #HaritSurajpur #GreenInitiative