रुन्नी सैदपुर: सीतामढ़ी: किसान हत्याकांड का खुलासा, ₹2 लाख के इनामी राकेश राय ने जेल से छूटे शातिर को दी थी सुपारी
महिन्दवारा थाना क्षेत्र में किसान रामाशंकर राय हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, दो लाख के इनामी बदमाश राकेश राय ने पूर्व विवाद और मुखबिरी की आशंका में हत्या की सुपारी हाल ही में जेल से छूटे बुधन ठाकुर को दी थी। वारदात से पहले बुधन ठाकुर अपने साथियों के साथ राकेश राय के घर में ठहरा था। पुलिस ने मामले में राकेश राय के पिता जटाशंकर र