खरगोन शहर के बिस्टान रोड स्थित नर्मदानगर, गंगाधाम व गोकुलधाम कालोनी में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़े 8 से ज्यादा वाहनों के शीशे फोड़ दिए। इसके अलावा दो सूने मकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। सूचना पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है।