रायबरेली: मनिका रोड, बरगद चौराहा से सिविल लाइन ओवरब्रिज तक गड्ढों का साम्राज्य, बारिश में रहागीरों की बढ़ी मुसीबत
Raebareli, Raebareli | Jul 4, 2026
नगर पालिका के अंतर्गत आने वाली,मनिका रोड सबसे वीआईपी रोड पर इतने ज्यादा गड्ढे हो गए हैं।कि लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।शनिवार को यहां से दुकानदारों ने विरोध किया और इसको बनवाए जाने की मांग की।कई बार इस सड़क को बनवाने के लिए,स्थानीय नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया,लेकिन अभी तक यह रास्ता बना नहीं है।जिसको लेकर दुकानदारों में रोष व्याप्त हैं।