बरबीघा: डगरपर मोहल्ले में खाली घर में लाखों की चोरी, चोरों ने जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ
बरबीघा नगर परिषद के डगरपर मोहल्ला में चोरों ने एक खाली घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति चुरा ली। यह घटना मंगलवार बुधवार मध्य रात्रि 12:00 बजे केदार प्रसाद बरनवाल के घर में घटी, जो शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदार के यहां गए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि अलमीरा, पेटी और बॉक्स तोड़कर कीमती सामान, नगदी व ₹5 लाख से अधिक के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं।