बरबीघा: बरबीघा में महिला संवाद कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार ने महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियां गिनाईं
बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सुभानपुर मध्य विद्यालय में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में मंगलवार 10:00 बजे ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने भाग लिया। उन्होंने जीविका दीदियों को सहकारी बैंक संचालन की मंजूरी, पोशाक सिलाई, रसोई एवं कैंटीन संचालन, और सरकारी कार्यालयों में सफाई कार्य जैसी योजनाओं की जानकारी दी।