फूलपुुर: दहेज हत्या के सनसनीखेज मामले में 55 वर्षीय वांछित महिला को सरायइनायत पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्ता अफसरी बेगम (55) को पुलिस ने हबुसा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्ता पर परिवार के साथ मिलकर दहेज के लिए प्रताड़ित कर पीड़िता की हत्या करने का आरोप है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।मंगलवार 05 मिली जानकारी।