कलान: जखिया गांव के निकट हाईवे के गड्ढे ने महिला की जान ली, हादसे के बाद पीडब्ल्यूडी ने भरा गड्ढा
शाहजहाँपुर। कलान क्षेत्र में एमएफ हाईवे पर सड़क के गड्ढे के कारण हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। शनिवार देर शाम जखिया गांव के ब्रह्मदेव स्थान के पास कबरा गांव निवासी बदन सिंह अपनी पत्नी अनीता और बेटी सविता के साथ बाइक से उसावां से दवा लेकर लौट रहे थे।