टांटोटी: तालुका केकड़ी के समस्त न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में साइबर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया
Tantoli, Ajmer | Apr 8, 2026 राज्य स्तरीय “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे’एस “-लीगल लिटरेसी एंड सेंसटाइजेशन प्रोग्राम इन स्कूल अभियान के तहत तालुका केकड़ी के समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा बुधवार को दोपहर 2 बजे तक नगर के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 8वीं से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा विषय पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।