भरतपुर: डीग में साइबर अपराधियों पर शिकंजा, 'म्यूल हंटर' में 55 लोगों को किया गया गिरफ्तार
डीग में साइबर अपराधियों पर शिकंजा, ‘म्यूल हंटर’ में 55 गिरफ्तार डीग जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू कर दी है। पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत अब तक 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।