विदिशा नगर: पुलिस बैंड की गूंज से जागी देशभक्ति, युवाओं को भर्ती के लिए बुलावा
मध्य प्रदेश पुलिस में 679 पुलिस बैंड आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार दोपहर 12 बजे विवेकानंद चौराहे पर विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान भोपाल से आए पुलिस बैंड ने आकर्षक प्रस्तुति देकर लोगों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में देशभक्ति धुनों पर प्रस्तुतियां दी गईं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।