फुलवारी: फुलवारी शरीफ नगर परिषद कार्यालय के पास 35 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्मदाह करने की कोशिश
Phulwari, Patna | Nov 20, 2024 फुलवारी शरीफ के नगर परिषद कार्यालय के पास मंगलवार रात करीब 8:00 बजे 35 वर्षीय मोहम्मद नसीम ने आत्मदाह करने की कोशिश की। मामले को लेकर फुलवारीशरीफ-1 SDPO सुनील कुमार ने मंगलवार रात करीब 10:00 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पारिवारिक तनाव के चलते मोहम्मद नसीम ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा लिया।