कायमगंज: गांव वेग के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, गुस्साए परिजनों ने किया जाम
थाना नबावगंज के गांव हईपुर निवासी रिंकू पुत्र हरीदास अपने 12 वर्षीय पुत्र शिवदीप के साथ बाइक से खेत से घर लौट रहा था गांव वेग के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें बाइक सवार रिंकू और शिवदीप सड़क पर गिर गए।रिंकू कार में फंसकर सड़क पर काफी दूर घिसटते चले गए।जिससे रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।