जैतपुर: डेढ़ महीने बाद दंतैल हाथी काबू में, बांधवगढ़ भेजा गया, केशवाही वन परिक्षेत्र का मामला
अनूपपुर में डेढ़ महीने से दहशत फैला रहा बिगड़ैल दंतैल हाथी आखिरकार वन विभाग के रेस्क्यू अभियान में पकड़ा गया। केशवाही के बेलिया-रामपुर जंगल में बांधवगढ़ और संजय गांधी टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने प्रशिक्षित हाथियों की मदद से ऑपरेशन पूरा किया। हाथी के हमलों में 4 लोगों और 8 मवेशियों की मौत हुई थी। बीडीओ रविवार सुबह 7 बजे सामने आया है।