भरतपुर: भरतपुर के पिंगौरा गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या, मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है
भरतपुर के लखनपुर थाना इलाके में बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी बड़ा भाई कल देर शाम अपने बेटे और अन्य व्यक्ति के साथ छोटे भाई के घर गया और जमीन को लेकर कहासुनी करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने कट्टा निकालकर छोटे भाई के सीने में गोली मार दी।