भरतपुर: भरतपुर के केवलादेव घना पक्षी विहार में पानी की आवक शुरू, रोजाना 11 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
भरतपुर के कौंधनी बांध में पांचना बांध का पानी आ चुका है। अब कौंधनी बांध से पानी केवलादेव घना पक्षी बिहार में छोड़ा जा रहा है। पानी के आवक के साथ ही बांध पर एक चौकी भी स्थापित की गई है। जिससे लोगों को बांध में नहाने से रोका जा सके। कौंधनी बांध से रोजाना 11 से 12 क्यूसेक पानी केवलादेव घना पक्षी बिहार में छोड़ा जा रहा है।