भरतपुर: एक महिला का पड़ोसी ने फावड़े से काटा हाथ, महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया
जिले की उच्चैन थाना क्षेत्र में एक गुस्साए पड़ोसी ने एक महिला का फावड़े से हाथ काट दिया। महिला का कसूर बस इतना था कि आरोपी व्यक्ति की पत्नी पिटाई से बचने के लिए उनके घर आ गई थी। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चक खरका निवासी महिला वीरवती के परिजनों ने बताया कि उनका पड़ोसी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था।