मुरैना नगर: शिकारपुर रेलवे फाटक के पास करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले ओवर ब्रिज से आमजन को जल्द मिलेगी राहत, हर रोज लगता हैं जाम
मुरैना शहर में लंबे समय से लोगों की परेशानी का कारण बना शिकारपुर रेलवे फाटक अब जल्द ही राहत देने वाला है। शिकारपुर चौकी के पास करोड़ों रुपए की लागत से निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसके पूरा होने के बाद आमजन को राहत मिलेगी और आमजन समय पर अपने कार्यों की ओर अग्रसर होंगे।