उन्नाव: थाना दही क्षेत्र अंतर्गत दो महिलाओं पर जानलेवा हमला करने की कोशिश का वीडियो हुआ वायरल
Unnao, Unnao | Apr 9, 2026 उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र अंतर्गत साहब खेड़ा गांव में दो महिलाओं पर जानलेवा हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागकर स्वयं को सुरक्षित किया। महिलाओं के नाम संगम और माया बताए जा रहे हैं।पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि गांव के रहने वाले अरबाज पुत्र राजू ने उन पर हमला करने का प्रयास किया।