कालापीपल के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के द्वारा परमार समाज पर दी गई टिप्पणी के विरोध में पढ़ाना में कुणाल चौधरी का पुतला फुका और आक्रोशित समाज जनों ने जमकर नारेबाजी की। कैलाश टेलर ने शुक्रवार को शाम 7:00 बजे बताया कि युवाओं ने पुतला दहन किया और कहा कि कुणाल चौधरी ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो समाज उग्र आंदोलन करेगा।