गाज़ियाबाद: फिल्म 'इमरजेंसी' पर रोक लगाने की मांग रख गाजियाबाद सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने DM दफ्तर पर किया प्रदर्शन
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पर विवाद बढ़ता जा रहा है। गाजियाबाद सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मंगलवार को डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर 6 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। इसके अलावा किसान आंदोलन में रेप होने के बयान पर कंगना रनौत को भाजपा से निष्कासित करने की मांग भी की गई है।