चूरू: अंतरजातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर रिश्वतखोरी, 2 कर्मचारियों सहित 3 लोग गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 22, 2026 चूरू में अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 10 लाख रुपए की राशि दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के दो कर्मचारियों सहित तीन लोगों को चूरू एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी एएसपी महावीर प्रसाद शर्मा की अगुवाई में टीम ने बुधवार को यह कार्यवाही की है। एसीबी टीम ने सहायक प्रोग्रामर विजय कुमार खैरीवाल, वरिष्ठ सहा