इटकी: नफरत के दौर में मोहब्बत की मिसाल: बंधु तिर्की और DSP की मौजूदगी में इटकी ने पेश की कौमी एकता
Itki, Ranchi | Jun 1, 2026 झारखंड के इटकी थाना परिसर में सर्वधर्म सद्भावना समिति ने बकरीद संपन्न होने पर मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। मौके पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, बेड़ो डीएसपी दीपक कुमार और थाना प्रभारी शिव नारायण तिवारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और आपसी एकता का संदेश दिया।