पिड़ावा: शहर की कृषि उपज मंडी में सोमवार से शुरू होगी गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद
पिड़ावा की कृषि उपज मंडी में सोमवार से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। तौल केंद्र से शनिवार शाम करीब 4 मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा खोले गए गेहूं की खरीद केंद्र की शुरुआत विधिवत रूप से सोमवार को होगी। यहां पर 2585 रुपए प्रति क्विंटल तथा 150 रुपये बोनस राशि दी जाएगी।फिलहाल 5875 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर चने की खरीद की जा रही है।