बिश्रामपुर: विश्रामपुर: हारहेपा गांव में कुएं से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
विश्रामपुर थाना क्षेत्र के हरेपा गांव निवासी सुनील साव का 22 वर्षीय पुत्र प्रवेश कुमार का शव पुलिस ने मंगलवार को कुआं से बरामद किया है। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने दोपहर तकरीबन 12 बजे जानकारी देने हुये बताया कि पुलिस स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुआं से बाहर निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है।