कोंडागांव: 28-29 मई को होगा खेल अकादमी का चयन ट्रायल, खिलाड़ियों को मिलेगी मुफ्त सुविधा
बस्तर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आधुनिक आवासीय खेल अकादमी शुरू की जा रही है। अकादमी में एथलेटिक्स, तीरंदाजी और फुटबॉल खेल शामिल रहेंगे। 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी 28-29 मई को धरमपुरा क्रीड़ा परिसर, जगदलपुर में आयोजित चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों को शासन की ओर से निःशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा, खेल किट और बीमा सुविधा उपलब्ध करा