भभुआ: भभुआ बस स्टैंड के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल
Bhabua, Kaimur | May 11, 2025 भभुआ बस स्टैंड के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार को 11 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक दुर्गावती थाना क्षेत्र के मसौढ़ा गांव निवासी राजवंश गोसाई के 22 वर्षीय पुत्र रिंकू गोसाई जबकि बेलाव थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी बाहुल गोसाई के 18 वर्षीय पुत्र गोसाई कुमार बताया जाता है।