भभुआ: जिले में परिचारी परीक्षा को लेकर बनाए गए 13 केंद्रों पर परीक्षा हुई संपन्न
Bhabua, Kaimur | May 11, 2025 आज रविवार को जिले में बिहार कर्मचारी चयन आयोग पटना द्वारा आयोजित परिचारी पद की परीक्षा को लेकर 13 केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 6806 परिक्षार्थियों भाग लेना था। बनाए गए सभी केंद्रों पर 11 बजे से मजिस्ट्रेट व पुलिस की उपस्थिति में परीक्षार्थियों का एडमिट एवं शारीरिक जांच कर अंदर जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा क्रम में डीएम सावन कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया है।