भभुआ: भभुआ शहीद भवन कांग्रेस कार्यालय से भारतीय सेना के सम्मान में निकाला गया तिरंगा मार्च
Bhabua, Kaimur | May 10, 2025 आज शनिवार की शाम 6 बजे भभुआ शहीद भवन कांग्रेस कार्यालय से भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा मार्च निकाला गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम सिंह कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की एकता और अखंडता के लिए सेना और सरकार के साथ है। हम सभी सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं।तिरंगा यात्रा कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन से निकाला।