वाड्रफनगर: 30 मई को कृषि मंत्री रामविचार नेताम सनावल पहुंचेंगे
वाड्रफनगर गुरुवार जिले के सनावल क्षेत्र में 30 मई को प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम का आगमन होगा। जारी संशोधित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री नेताम देर रात 1 बजे सनावल पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। मंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।