कैराना: कैराना में गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर निकाली गई पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन
Kairana, Shamli | Apr 27, 2026 कैराना के ऊंचागांव स्थित मठ के महाराज डॉ. गौतमनाथ स्वामी के नेतृत्व में संत समाज, गौ रक्षक और युवाओं ने गांव झाडखेड़ी के शिव मंदिर से तितरवाड़ा चुंगी तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के दौरान गौ माता की जय और गाय को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए आदि नारे लगाए गए। तितरवाड़ा चुंगी पर प्रधानमंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।