मेदिनीनगर (डालटनगंज): छत्तीसगढ़ में माओवादियों के सरेंडर पर कामेश्वर बैठा ने कहा, आत्मसमर्पण करना ही बुद्धिमानी
केंद्र सरकार के मार्च 2026 तक देश से माओवाद को खत्म करने के टारगेट के बीच छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों की तरफ से अब तक का सबसे बड़ा सरेंडर हुआ। इसे लेकर 80 के दशक में नक्सल आंदोलन से जुड़े रहे पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने शनिवार दोपहर 3 बजे खुलकर बात की।