आगरा: वायु सेवा स्टेशन पर तैनात अग्निवीर ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या
थाना शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत वायु सेवा स्टेशन पर तैनात एक अग्निवीर ने आत्महत्या कर ली, अग्नि वीर ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की है, जानकारी के अनुसार डेढ़ वर्ष पहले अग्निवीर सेना में भर्ती हुए थे, यह बलिया के रहने वाले हैं और इनका नाम श्रीकांत है, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।