आगरा: भीड़ में भगदड़ होने पर ऐसे बचाएं अपनी जान, डीसीपी सोनम कुमार ने दिए टिप्स
आगरा के डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार ने अपने कार्यालय के अंदर भीड़भाड़ वाली जगह पर भगदड़ के दौरान खुद के बचाव टिप्स पुलिसकर्मी और फरियादियों को दिए। दरअसल हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में हुए हादसे के बाद आगरा के जिला मुख्यालय में डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार ने अपने कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों और सामने मौजूद फरियादियों को ऐसी स्थिति में बचने के लिए टिप्स दिए।