आगरा: आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर गांव टपरा के पास मिला नवविवाहिता का शव, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी
थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत आगरा झांसी रेलवे ट्रैक पर गांव टपरा के पास एक नव विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला की डेढ़ महीने पहले शादी हुई थी, पुलिस के अनुसार महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दी है, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।