सदर: वाराणसी में जुम्मे की नमाज के दौरान ज्ञानवापी सहित कई मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती
वाराणसी में शुक्रवार को होने वाले जुम्मे की नमाज को देखते हुए ज्ञान वापस सहित तमाम मस्जिदों की बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। सूत्रों के अनुसार ज्ञानवापी और विश्वनाथ मंदिर परिसर में लगे कुछ चित्रों को लेकर नमाजियों को आपत्ति थी। आशंका जताई जा रही थी की नमाज के बाद नमाजी इसका विरोध करेंगे। ऐसे में ऐतिहात के तौर पर पुलिस की जवानों की तैनाती की गई।