लाडपुरा: कोटा में 10 वर्षीय मासूम की हत्या से सनसनी, आरोपी के साथ जाते हुए दिखा बच्चा, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
Ladpura, Kota | May 27, 2026 रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मयंक मीणा की निर्मम हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मामले में अब एक कथित सीसीटीवी वीडियो दोपहर 12 बजे सामने आया है। जिसमें आरोपी मयंक को अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि यह वीडियो घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर का है। मयंक एक रेलकर्मी का बेटा था। उसकी हत्या की खबर फैलते ही