चिनिया: चिनियां में रफ्तार का कहर: दो बाइकों की भिड़ंत में चार गंभीर घायल, अस्पताल में अफरा-तफरी
Chinia, Garhwa | May 31, 2026 चिनियां थाना क्षेत्र के मसरा गांव स्थित लिखनी पत्थर के समीप रविवार सुबह उस समय चीख-पुकार मच गई, जब दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों बाइकों पर सवार चार लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलैती खैर गांव निवासी दुर्गेश यादव अपनी भांजी नीलम कुमारी और कोमल यादव के