खेतड़ी: कालोटा में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पाए जाने पर बबाई पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
झुंझुनू जिले की बबाई थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पाए जाने पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बबाई पुलिस को सूचना मिली का कालोटा गांव में कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। पुलिस ने सुरेश कुमार रामस्वरूप, हंसराज व भीमसिंह को गिरफ्तार किया है।