गुमला: वज्रपात की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Gumla, Gumla | Jun 24, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया खजूर टोली गांव में मंगलवार की अपराह्न हुई तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय कुंवर खड़िया खजूर टोली टेंगरिया निवासी के रूप में हुई है। मंगलवार को अचानक तेज बारिश शुरू होने पर कुंवर खड़िया अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान जोर से वज्रपात हुआ।