चूरू: पुलिस लाइन के सामने सदर थाना पुलिस ने की नाकाबंदी, 8 वाहनों के काटे चालान
Churu, Churu | Aug 26, 2025 चूरू की सदर थाना पुलिस ने मंगलवार शाम को पुलिस लाइन के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की। नाकाबंदी में पुलिस ने दर्जनों वाहनों की तलाशी ली और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इस दौरान एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 8 वाहनों के चालान काटे गए। सदर थाना के हैड कांस्टेबल संजय कमांडो ने शाम को बताया कि यह कार्रवाई एसपी जय यादव के निर्देश पर की गई।