चूरू: गांव खांसोली के युवक को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया, कोतवाली पुलिस ने पार्थ सिटी के पास से दबोचा
Churu, Churu | Aug 26, 2025 चूरू की कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गांव खांसोली के 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना की हैड कांस्टेबल बिरमा ने मंगलवार शाम को बताया कि वार्ड संख्या 29 के 26 वर्षीय मोहम्मद सोयल ने 24 जुलाई 2025 को कोतवाली थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।