चूरू: बिसाऊ रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा अज्ञात युवक, चूरू अस्पताल में घायल का इलाज जारी
Churu, Churu | Aug 26, 2025 चूरू के निकटवर्ती बिसाऊ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक अज्ञात युवक चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय मौजूद यात्रियों ने इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी और युवक को तुरंत चूरू रेलवे स्टेशन लाया गया। गिरने के दौरान युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। जीआरपी टीम ने घायल युवक को राजकीय भारतीय अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचाया।