अररिया: अररिया में मकई के खेत में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Araria, Araria | Apr 30, 2026 अररिया जिले के आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत कदवा गांव के वार्ड नंबर 12 में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मकई के खेत में घास काटने गई 25 वर्षीय महिला हेना परवीन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मृतका हेना परवीन गांव के ही रहने वाले असलम की पत्नी थी।