तुलसीपुर: तेज आंधी में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर गिरने से तुलसीपुर इलाके में बिजली आपूर्ति ठप
तुलसीपुर विधानसभा के लोहेपनिया और कौवापुर फीडर में तेज तूफान के कारण बिजली का खंभा और ट्रांसफार्मर टूटकर गिर गए। बिजली बंद होने से ग्रामीण परेशान, कोई घायल नहीं, बिजली विभाग ने मरम्मत के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए।