अररिया: बटुरबाड़ी में पैसे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 5, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र बटुरबाड़ी वार्ड संख्या 10 में पैसे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में रविवार को शाम 4 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गम्भीर रूप से घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।