पाटन: गुरु पिपरिया गांव के पास तेज़ रफ़्तार आयशर ट्रक पेड़ से टकराया, बड़ा हादसा टला
Patan, Jabalpur | Mar 31, 2026 पाटन जबलपुर मार्ग पर गुरु पिपरिया गांव के पास मंगलवार सुबह 9:00 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक एक पेड़ से जा टकराया। बताया जाता है कि आयशर ट्रक राजस्थान से उज्जैन की ओर जा रहा था और उसमें एमपीई बी का सामान लदा था। गुरु पिपरिया गांव के पास यह बेलगाम हो गया और एक पेड़ से जा टकराया। गनीमत यह रही कि इसमें कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ एक बाइक भी इसकी चपेट में आई है।