पूर्णिया में एक निजी नर्सिंग होम में मरीज की मौत पर हंगामा, इलाज के नाम पर ₹2.5 लाख ठगने का आरोप
Purnea East, Purnia | Apr 17, 2026
पूर्णिया शहर के लाइन बाजार स्तिथ एक निजी प्राइवेट अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के समय शराब पी रखी थी। नशे में डॉक्टर ने गलत ऑपरेशन कर दिया। हायर सेंटर पहुंचने से पहले मरीज की मौत हो गई। इसी के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक की पहचान अररिया जिले के पलासी निवासी खेखिया देवी के रूप में हुई है।